Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: तीन हजार वचिंत समाज के बच्चों के साथ मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन

National: तीन हजार वचिंत समाज के बच्चों के साथ मनाया नीता अंबानी ने जन्मदिन

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, Mumbai news, new Delhi news : रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 01 नवम्बर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अन्न-सेवा के तहत 15 राज्यों के 1.4 लाख लोगों को भोजन दिया गया। अन्न सेवा के जरिये करीब 75 हजार लोगों को पका हुआ भोजन परोसा गया, तो वहीं करीब 65 हजार के लिए कच्चा राशन वितरित किया गया।  बच्चों, वृद्धाश्रमों में रहनेवाले बुजुर्गों, दैनिक वेतन भोगियों, ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों, कुष्ठ रोगियों और विशेष जरूरतोंवाले लोगों के लिए अन्न-सेवा की गयी। भोजन वितरण से लेकर विभिन्न स्थानों पर गर्म भोजन परोसने तक के सभी काम रिलायंस के स्वयंसेवकों ने किये। नीता अंबानी ने वंचित समाज के करीब 3000 बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। 

नीता अंबानी के 60वें जन्मदिवस पर ‘अन्न-सेवा’, पूरे देश में 1.4 लाख भोजन वितरित

बताते चलें कि कोरोना महामारी के दौरान नीता अंबानी की रिलायंस फाउंडेशन ने अन्न सेवा के नाम से उस समय का सबसे बड़ा अन्न वितरण कार्यक्रम चलाया था। फाउंडेशन के मुताबिक नीता अंबानी के जन्मदिन पर अन्न वितरण उसी परंपरा का विस्तार है। शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, खेल, कला और संस्कृति के क्षेत्र में नीता अंबानी के नाम अनगिनत उपलब्धियां हैं। उनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने देश भर के 07 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।

Share this:

Latest Updates