Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक भी जब्त

जमीन विवाद में चली गोली, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक भी जब्त

Ranchi news, Jharkhand news, Ranchi update, Jharkhand news, hazaribagh news : कोर्रा थाना अंतर्गत दीपूगढ़ा स्थित डीएवी स्कूल के समीप गोली चलने की घटना सामने आयी है। शुक्रवार को शाम 5 बजे की घटना है। यहां प्रकाश कुमार अपनी जमीन पर कार्य करा रहे थे। इसी दौरान जबरा निवासी अशोक साव व अन्य लोगों ने प्रकाश को जमीन पर काम करने से रोका। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गयी। इसी बीच जमीन पर काम करने से रोकनेवाले पक्ष ने अपनी लायसेंसी दो नाली बंदूक से एक राउंड फायर कर दी। इसी दो नाली का छर्रा प्रकाश कुमार के पेट के बायें हिस्से में लगा और प्रकाश कुमार घायल हो गये। उन्हें आनन-फानन में आरोग्यम हॉस्पिटल लाया गया। प्रकाश आरोग्यम अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल रांची रेफर किये गये हैं। घटना में शामिल आरोपी अशोक साव को कोर्रा थाना प्रभारी ने एक घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, इस घटना में प्रयुक्त दो नाली बंदूक को चार राउन्ड गोली के साथ अभियुक्त के पास से जब्त कर लिया है। बताते चलें कि प्रकाश कुमार पणीनी आईएएस एकेडमी के डाइरेक्टर हैं।

Share this:

Latest Updates