Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस की हालत राजस्थान में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम जैसी : राजनाथ सिंह 

कांग्रेस की हालत राजस्थान में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम जैसी : राजनाथ सिंह 

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, udaypur news, Rajasthan news : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को चुनावी दौरे पर राजस्थान के राजसमंद पहुंचे। वह यहां नाथद्वारा से भाजपा प्रत्याशी कुंवर विश्वराज सिंह तथा राजसमंद प्रत्याशी दीप्ति माहेश्वरी की नामांकन रैली में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन भी किये।

राजसमंद की चुनावी सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने से जनता का उन पर विश्वास धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। विश्वास का यह संकट कांग्रेस ने गहरा किया है। इस खत्म होते विश्वास को चुनौती के तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा ने लिया है। उन्होंने कांग्रेस की तुलना वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम से भी की और कहा कि यह चुनाव भी वर्ल्ड क्रिकेट कप से कम नहीं है। कांग्रेस की हालत भी राजस्थान में पाकिस्तानी टीम जैसी हो गयी है। चुनाव शुरू होते ही कांग्रेस टूर्नामेंट से बाहर होती दिख रही है। भाजपा भारतीय टीम चैम्पियन की तरह आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान जो वादे किये थे, वे कितने पूरे हुए, यह सभी जानते हैं। चाहे व्यक्ति हो, संगठन हो या सरकार, ऐसा होनी चाहिए कि जो कहे, उसे करे। उसके कहने और करने में फर्क नहीं होना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा कि राजस्थान में साम्प्रदायिक तत्त्व तांडव कर रहे हैं और आप चैन की नींद सो रहे हैं। यूपी में जाकर देखिए, जरा भी किसी ने इधर-उधर करने की कोशिश की और…जय श्री राम। तुष्टीकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जाति-पंथ और मजहब की भी राजनीति नहीं होनी चाहिए। हिन्दू-मुस्लिम की भी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार किया कि जयपुर में संप्रदाय विशेष की ओर से सड़क पर मर्डर (रोडरेज) की घटना हो जाती है, तो आप 50 लाख और डेयरी का बूथ दे देते हैं। आप उसे देते हैं, तो भीलवाड़ा के तापड़िया और चित्तौड़गढ़ के सोनी को भी मिलना चाहिए। इनकी बात आती है, तो आपकी जुबान पर दही जम जाता है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सत्ताधारी दल की विधायक सुरक्षित नहीं हैं। एक विधायक कहती हैं कि वह खुद सुरक्षित नहीं हैं। जब सत्ताधारी दल की विधायक को डर लगता है, तो राजस्थान की बहू-बेटियों का क्या होगा। सिरोही, सांचौर और नागौर की बेटियों के साथ क्या हुआ। इन मामलों में मुख्यमंत्री गहलोत की जुबान क्यों नहीं खुलती। सिंह ने लाल डायरी का भी जिक्र करते हुए कहा कि इन्हीं के एक मंत्री के पास लाल डायरी थी। उसमें भ्रष्टाचार की फेहरिस्त थी।

राजनाथ ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने सुना है मोबाइल बांटे जा रहे हैं। गैस सिलिंडर पर छूट दी जा रही है, सस्ती दर पर खाना दिया जा रहा है। सब कुछ हो सकता है, लेकिन राजस्थान की बहादुर जनता के ईमान और नीयत को कोई मां का लाल नहीं खरीद सकता। उन्होंने तंज कसा कि चंद चांदी के सिक्के और बख्शीश देकर, प्रदेश की जनता का ईमान खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। राजस्थान की जनता को खरीदने की कोशिश की जा रही है।

रक्षामंत्री सिंह ने कहा कि भारत अब वह भारत नहीं रहा, अब हम धरती तक ही नहीं सीमित हैं, चंद्रमा तक पहुंच गये हैंं। कोई माई का लाल हमें आंख नहीं दिखा सकता। हम सीमा पार जाकर जवाब देने में सक्षम हैं। अगर कोई हमारे देश पर गोली चलायेगा, तो हम उस पर गोला चलायेंगे।

Share this:

Latest Updates