Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Maharashtra : रायगढ़ के केमिकल कम्पनी हादसे में अब तक 08 लोगों की मौत, तीन लोग लापता

Maharashtra : रायगढ़ के केमिकल कम्पनी हादसे में अब तक 08 लोगों की मौत, तीन लोग लापता

मृतकों के परिजनों के लिए कम्पनी ने 30 लाख और मुख्यमंत्री कोष से 05 लाख की आर्थिक मदद घोषित

National news, National update, New Delhi news, new Delhi news, latest National Hindi news, Mumbai news, Maharashtra news : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड एमआईडीसी में ब्लू जेट हेल्थकेयर कम्पनी में हुए विस्फोट में अब तक 08 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। इस घटना में अभी तीन लोग लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस टीम और हेल्थ फाउंडेशन के कार्यकर्ता मौके पर शनिवार को भी लापता लोगों का शव ढंूढ रहे हैं। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को कंपनी की ओर से 30 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की गयी है। मुख्यमंत्री शिंदे समूह के विधायक भरत गोगावले ने बताया कि बीमा कम्पनियों की ओर मृतकों के परिजनों को और भी आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास जारी है। इस घटना में 07 मजदूर घायल हो गये हैं, इन सभी का इलाज महाड के ग्रामीण अस्पताल में जारी है।

20 से 25 धमाके हुए थे

महाड एमआईडीसी में स्थित ब्लू जेट हेल्थकेयर कम्पनी में शुक्रवार को सुबह 10 बजे विस्फोट हुआ था। इसके बाद कम्पनी में आग लग गयी थी। बताया जा रहा है कि यहां धमाकों का सिलसिला शाम तक जारी था और करीब 20-25 धमाके हुए। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया था। भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने शुक्रवार को देर रात तक आग पर काबू पा लिया था। हालांकि, विस्फोट और कम्पनी में रसायन के रिसाव की वजह से मजदूरों को ढ़ूंढने में काफी दिक्कत आ रही थी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर शनिवार को राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share this:

Latest Updates