Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: 22 नवम्बर को मनाया जायेगा झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 

Jharkhand: 22 नवम्बर को मनाया जायेगा झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, latest news, Ranchi Hindi latest news : झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 22 नवम्बर को मनाया जायेगा। इस बार भी विधानसभा के 81 में से किसी एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक चुना जायेगा। 17 नवम्बर को विधानसभा की चयन समिति की बैठक में सर्वश्रेष्ठ विधायक के नाम पर चर्चा होगी और सबकी सहमति के बाद नाम की घोषणा होगी। इसके अलावा विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों का भी चयन किया जायेगा। स्थापना दिवस के दिन उत्कृष्ट विधायक और कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। इस बार भी झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी कर रहा है।

विधानसभा स्थापना दिवस समारोह को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर चुके हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई विधायक शामिल होंगे। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी देश के किसी नामी हस्ती को बुलाया जा सकता है।

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बताया कि इस बार भी भव्य तरीके से विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। झारखंड विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक और उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा। देश की सुरक्षा में लगे सेना और पुलिस के जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। सेना और पुलिस के शहीद जवानों के आश्रितों को भी सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों और मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं के टॉपर सहित देश और समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जायेगा।

अब तक के सर्वश्रेष्ठ विधायक

वर्ष 2001 विशेश्वर खां, 2002 हेमलाल मुर्मू, 2003 राजेन्द्र प्रसाद सिंह, 2004 लोकनाथ महतो, 2005 अन्नपूर्णा देवी, 2006 राधाकृष्ण किशोर, 2007 पशुपति नाथ सिंह, 2008 इंदर सिंह नामधारी, 2010 जनार्दन पासवान, 2011 माधव लाल सिंह, 2012 रघुवर दास, 2013 लोबिन हेंब्रम, 2015 प्रदीप यादव, 2016 स्टीफन मरांडी, 2017 विमला प्रधान,2018 मेनका सरदार, 2020 नलिन सोरेन, 2021 रामचंद्र चंद्रवंशी और वर्ष 2022 बिनोद सिंह।

Share this:

Latest Updates