Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीसी ठाकुर रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ के अध्यक्ष बने

बीसी ठाकुर रोटरी क्लब धनबाद नॉर्थ के अध्यक्ष बने

Dhanbad news, rotary club Dhanbad north:  बुधवार को सम्पन्न रोटरी क्लब धनबाद नार्थ की बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2024 – 2025 के लिए वर्तमान सचिव बी सी ठाकुर को क्लब का अध्यक्ष चुन लिया गया है।  दीपक केशरी को सचिव तथा डाॅ संजय कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष डाॅ एस के झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में 14 नवम्बर विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर से गांधी सेवा सदन तक सुबह 7 . 30 बजे आयोजित जागरुकता अभियान में शामिल होने तथा 10 बजे से हाऊसिंग कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में छोटे बच्चों के लिए चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर सभी भाग लेने वाले बच्चों को पुरुस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर स्वस्थ्य बेबी प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी।  बैठक में अन्य लोगों के अलावे डाॅ यू एस प्रसाद ,डाॅ एस के झा , डाॅ महेश प्रसाद, डाॅ यू एल विश्वकर्मा, पूर्व निदेशक खान  आई डी पासवान, डॉ एम के झा, डाॅ संजय कुमार, डाॅ निलेश, अजित कुमार, अनिल शर्मा, आनन्द सागर गुप्ता ,दीपक केशरी आदि उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates