Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dharm adhyatm :  इन परंपराओं के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, क्या आप भी करते हैं ऐसा?

Dharm adhyatm :  इन परंपराओं के बिना अधूरा है दिवाली का त्योहार, क्या आप भी करते हैं ऐसा?

Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, Dharm- adhyatm, dharm adhyatm, religious : हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार सनातन धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारो में से एक है। दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास के आमवस्या तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को मानने के पीछे कई मान्यताएं हैं। एक मान्यता है कि प्रभु श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद इसी दिन अयोध्या वापस लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीपक जलाकर किया था। ऐसे में आज आपको इस आर्टिकल में दिवाली से जुड़ी कुछ जरूरी रीति-रिवाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको अपनाना चाहिए।

घर की सफाई करें

दिवाली की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। इस त्योहार को मनाने के लिए घर की सफाई करना बेहद जरूरी माना जाता है। मान्यता है कि घर को साफ-सुथरा रखने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

दीए जलाएं

प्रकाश का पर्व दिवाली के दिन दीए का काफी महत्व हैं। इस दिन हर घर में दिए जलाए जाते हैं। सरसों के तेल में दिए जलाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लोग घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के लाइट का इस्तेमाल करते हैं, ये आपको मार्केट में भी आसानी से मिल जाएंगे। जिससे घर की खूबसूरती और बढ़ जाती है।

रंगोली

रंगोली के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा माना जाता है, इसलिए इस दिन आप अपने घर को रंगोली से जरूर सजाएं। रंगोली बनाने के लिए आप घरेलू चीजों जैसे चावल, फूलों की पंखुड़ियां, आटे, गुलाल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर आपको एक से बढ़कर एक रंगोली की आसान डिजाइन मिल जाएंगे।

गिफ्ट दें

दिवाली के दिन परिवार और दोस्तों से मिलना शुभ माना जाता है। इस मौके पर करीबियों को उपहार दे सकते हैं, इससे रिश्तों में प्यार बढ़ता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करें

परिवार की सुख और समृद्धि के लिए धन की देवी मां लक्ष्मी को घर की मंदिर में स्थापना करें। उन्हें वस्त्र, फल-फूल, मिठाई आदि चीजें अर्पित करें और सच्चे मन से प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशियां ही खुशियां आती हैं।

Share this:

Latest Updates