Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राष्ट्रीय खेलकूद में राजकमल को मिले 10 पदक, 04 एथलीट एसजीएफआई के लिए चयनित

राष्ट्रीय खेलकूद में राजकमल को मिले 10 पदक, 04 एथलीट एसजीएफआई के लिए चयनित

एसजीएफआई में खिलाड़ियों का चयन प्रशंसनीय, 

संकल्पवान बच्चों को मिली है सफलता : सुमन्त मिश्रा

Dhanbad news, Dhanbad update, Dhanbad sports news : विद्या भारती राष्ट्रीय खेलकूद समारोह – 2023 बेतिया में सम्पन्न हुआ, जिसमें अंडर -14 और अंडर – 17 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंडर 14 में लक्ष्मी कुमारी ने स्वर्ण रजत और कास्य पदक जीते, वहीं अलका कुमारी ने भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर 17 में लवली कुमारी, प्राची रॉय और शालिनी कुमारी ने रजत पदक हासिल किये। कुल मिला कर 04 स्वर्ण पदक (02 छात्र + 02 छात्रा), 04 रजत पदक (छात्रा) और 02 कास्य पदक (01 छात्र + 01 छात्रा) राजकमल के बच्चों ने प्राप्त किया।

लगातार अभ्यास करने की जरूरत 

विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने कहा कि संकल्पवान बच्चों ने सफलता प्राप्त की है। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता, जो प्राय: जीतते हैं, उनमें जीतने की आदत-सी लग जाती है। फिर उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ होता जाता है। एक समय ऐसा भी आता है, जब उनको श्रेष्ठ बने रहने के लिए लगातार अभ्यास करने की जरूरत होती है। बेतिया से 10 पदक लानेवाले एथलीटों ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। साथ ही, स्कूल गेम्स ऑफ फेडरेशन (SGFI) के लिए लक्ष्मी कुमारी, अलका कुमारी, शालिनी कुमारी एवं वेद प्रकाश शर्मा का चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। मैं उनके माता-पिता को भी धन्यवाद देता हूं, जिनके कठिन त्याग ने इन्हें यह अवसर प्रदान किया है।

विद्यालय के लिए गौरव की बात

विद्यालय के लिए सबसे बड़ी गौरव की बात तो यह है कि प्राची रॉय, जो एकादश ‘ब’ की छात्रा हैं, जिनका चयन स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम के साथ शिक्षिका वेणु रानी एवं गौरीशंकर सिंह गये थे।

इस मौके पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, उप प्राचार्या उमा मिश्रा, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन एवं पार्थ सारथी सरकार ने विजेताओं को बधाई दी।

Share this:

Latest Updates