Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Global News : क्या ह्यूस्टन से डेनवर की फ्लाइट में थी शैतानी ताकत? उड़ते प्लेन में चिल्लाने लगी महिला और क्रू मेंबर्स की करने लगी पिटाई, इसके बाद…

Global News : क्या ह्यूस्टन से डेनवर की फ्लाइट में थी शैतानी ताकत? उड़ते प्लेन में चिल्लाने लगी महिला और क्रू मेंबर्स की करने लगी पिटाई, इसके बाद…

International news, Global News, Houston’s to Denver flight, air travelling, amazing news : जरा सोचिए… प्लेन में सफर कर रही एक महिला अचानक सीट से चीखते हुए उठे और क्रू मेंबर को पीटना शुरू कर दे। निश्चित तौर पर ऐसा देखकर आप चौंक जाएंगे। तब फ्लाइट में मौजूद यात्री के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। यह घटना फ्रंटियर एयरलाइंस की ह्यूस्टन से डेनवर की एक फ्लाइट में 16 नवंबर को घटी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

… और खुद को पादरी बताते हुए शुरू कर दी प्रार्थना 

फ्लाइट में मौजूद बाकी पैसेंजर्स कुछ समझ पाते, उससे पहले एक अन्य महिला पैसेंजर ने खुद को ‘पादरी’ होने का दावा करते हुए सभी लोगों को समझाया कि प्लेन में कोई शैतानी साया है, जो आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों को मारना चाहता है। इसके बाद उसने यीशु मसीह का नाम लेते हुए प्रार्थना शुरू कर दी। उसने कहा- ‘महिला किसी शैतानी साए के कब्जे में है। उसे मदद की जरूरत है।

डलास में लैंड किया विमान, नियंत्रित की गई महिला

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब महिला को रोकने की कोशिश की जाती है तो वह किसी तरह छूटकर सीटों के ऊपर चढ़ते हुए एक केबिन क्रू से उलझ पड़ती है। अराजकता के बीच विमान को डलास में लैंड किया गया, ताकि पुलिस महिला को अपनी गिरफ्त में ले सके। वीडियो के आखिर में एक कानून प्रवर्तन अधिकारी को विमान में चढ़ते और अनियंत्रित महिला यात्री को वहां से हटाते हुए देखा जा सकता है।

Share this:

Latest Updates