Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

MAHARASHTRA : नशे में धुत तीन लड़कियों ने ओला ड्राइवर को खींचकर गाड़ी से निकाला, पुलिस के साथ भी…

MAHARASHTRA : नशे में धुत तीन लड़कियों ने ओला ड्राइवर को खींचकर गाड़ी से निकाला, पुलिस के साथ भी…

Maharashtra (महाराष्ट्र) की राजधानी मुंबई में नशे में धुत तीन युवतियों ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। आरोप है कि इन्होंने ओला कार के ड्राइवर को उसकी कार से खींच कर बाहर निकाल दिया और खुद कार पर कब्जा जमा लिया। उसके साथ गालीगलौज की और कार में तोड़फोड़ करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं, नहीं इन्होंने मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी संग बदसलूकी भी की है। इस मामले में तीनों के खिलाफ नशे में धुत होकर हंगामा करने का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

घटना का वीडियो हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसे ओला के ड्राइवर ने खुद तैयार किया है। इसी वीडियो के आधार पर तीनों लड़कियों पर कार्रवाई हुई है। वीडियो के आखिर में एक युवती सड़क पर पुलिसकर्मी को गालियां देती नजर आ रही है। हालांकि, दूसरी तरफ पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी करते हुए युवती को समझाता हुआ नजर आ रहा है।

Share this:

Latest Updates