Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bollywood : कहते हैं वो… तो शोले’ की जय-वीरू सी जोड़ी है सलमान और शाहरुख की…

Bollywood : कहते हैं वो… तो शोले’ की जय-वीरू सी जोड़ी है सलमान और शाहरुख की…

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, film Sholay, Jay and Veeru, Salman Khan and Shahrukh Khan, Mumbai update, Mumbai news : बॉलीवुड की दुनिया में कौन जय है और कौन वीरू। हाल ही में ही भारतीय सिनेमा के मौजूदा दौर के मशहूर अभिनेता ने मीडिया से साझा किया है। चलिए अब हम इस बात को आपसे साझा करते हैं। अभिनेता सलमान खान ने शाहरुख खान के साथ अपनी जोड़ी को ‘शोले’ की जय-वीरू की मशहूर जोड़ी जैसा बताते हुए कहा कि वे दोनों जब एक साथ फिल्म में आते हैं तो सिनेमाघर में उत्साह का माहौल होता है। यह तो आपको पता ही होगा, सलमान खान के पिता सलीम खान और लेखक-गीतकार जावेद अख्तर द्वारा लिखी गई ‘शोले’ को सिनेमा में जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) जैसी दोस्ती के लिए भी जाना जाता है।

सलमान और शाहरुख खान का पदार्पण भी साथ-साथ, करन अर्जुन’ के समय से ही फैंस जानते हैं इतिहास

बिग बॉस यानी कि सलमान और किंग खान यानी कि शाहरुख का करियर लगभग एक समय शुरू हुआ था। दोनों हाल में ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ में साथ में दिखे थे, जिनमें ‘पठान’ में सलमान की और ‘टाइगर 3’ में शाहरुख की मेहमान भूमिका थी। सलमान ने ‘संवाददाताओं’ से कहा ‘प्रशंसक ‘करन अर्जुन’ के समय से हमारा इतिहास जानते हैं। उन्होंने हमेशा हमें पसंद किया है। उनके प्रशंसकों की बड़ी संख्या है और मेरी भी। जब हम साथ में आते हैं तो  फिल्म इतिहास बनाती है।’ 

‘वॉर’ में एक साथ दिखेंगे सलमान और शाहरुख   

बॉलीवुड अभिनेता सलमान ने कहा कि दोनों साथ में होते हैं तो अच्छा वक्त बिताते हैं। दोनों अदाकार पेशेवर रूप से प्रतिद्वंद्वी, लेकिन अच्छे दोस्त रहे हैं। कुछ समय के लिए उनके रिश्तों में खटास की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में दोनों साथ में दिखने लगे। दोनों इस समय यशराज फिल्म्स की महत्वाकांक्षी ‘वॉर’ में दिखाई देंगे, जिसमें ऋतिक रोशन भी होंगे। दोनों एक-दूसरे की फिल्मों में अतिथि भूमिका निभाते रहे हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख मुख्य भूमिका में तो सलमान अतिथि किरदार में थे, वहीं ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ में इसके विपरीत समीकरण देखा गया। दोनों ने ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में भी साथ में काम किया था। कुछ साल पहले सलमान ने ‘जीरो’ में छोटा सा किरदार अदा किया था तो शाहरुख ने ट्यूबलाइट में संक्षिप्त भूमिका निभाई।

Share this:

Latest Updates