Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: उत्कृष्ट चित्रगुप्त पूजा करने वाली समितियों को संगत पंगत ने किया सम्मानित

Dhanbad: उत्कृष्ट चित्रगुप्त पूजा करने वाली समितियों को संगत पंगत ने किया सम्मानित

Dhanbad news:  उत्सव भवन लुबी सर्कुलर रोड धनबाद में रविवार को संगत पंगत ट्रस्ट ने चित्रगुप्त पूजा समितियों में से उत्कृष्ट पूजा करने वाली समितियों को सम्मानित किया। चित्रगुप्त पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष भी काफी भव्य रूप से किया गया। सम्मान समारोह में 24 पूजा समिति के सदस्यों के साथ ही सैकड़ों कायस्थ परिवार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगत पंगत ट्रस्ट के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय, डॉ नीतू सहाय, अरविंद सिन्हा, डॉ. एस. के.एल.दास, भारती श्रीवास्तव, मुखिया समीर लाला, अरुण सिन्हा एवं रवि भूषण श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित थे। मंच का संचालन संजय सिन्हा एवं दिलीप कर्ण ने संयुक्त रूप से किया।  

सहयोगी नगर पूजा समिति को प्रथम पुरस्कार

सम्मान समारोह में पूजा समितियों को तीन श्रेणी में बांट कर सम्मानित किया गया। इसमें भव्य पूजा पंडाल एवं साज सज्जा के लिए सहयोगी नगर पूजा समिति को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पारिवारिक सहभोज में उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए चित्रगुप्त पूजा समिति मैथन को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए हीरापुर अग्रसेन भवन कर्ण गोष्टी को प्रथम पुरस्कार दिया गया है। 

संगत पंगत ट्रस्ट ने कायस्थों को एकजुट किया

मौके पर जीटा के अध्यक्ष सह संगत पंगत के प्रदेश संयोजक अमितेश सहाय ने संगत पंगत द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो का उल्लेख किया गया । उन्होंने कहा कि एशिया के सबसे बड़ी सिक्युरिटी कंपनी एसआईएस के मुखिया आर के सिन्हा द्वारा शुरू किया गया संगत पंगत ट्रस्ट ने आज देश के कई राज्यों में कायस्थों को एकजुट किया है। अमितेश सहाय ने कहा कि संगत पंगत का उद्देश्य कायस्थ समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे लोगों को जोड़ कर उनके सुख दुख में शामिल होकर उनके उत्थान के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि समाज को एकजुट करना आज सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय बक्शी, संजीव रंजन, राजीव रंजन, राजू श्रीवास्तव, उपेंद्र वर्मा, राकेश कुमार, बिजय सिन्हा, अरविंद सिन्हा, दिलीप सिन्हा आदि ने मुख्य योगदान दिया।

Share this:

Latest Updates