Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने प्रेमिका हन्ना हैथॉर्न के साथ शादी के बंधन में बंधे 

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने प्रेमिका हन्ना हैथॉर्न के साथ शादी के बंधन में बंधे 

Sports news, cricket news, South African fast bowler Gerald : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने हाल ही में हेल्डरस्ट्रूम के एलैंड्सक्लोफ फार्म में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में निजी समारोह के दौरान प्रेमिका हन्ना हैथॉर्न के साथ शादी कर ली। समारोह में क्रिकेट जगत के कई सदस्यों ने भाग लिया। साथी खिलाड़ियों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोड़े को बधाई संदेश मिले। दूल्हा और दुल्हन ने अपने विशेष दिन को स्पेशल बनाने के लिए बांहों में बाहें ढालकर खूब फोटोज खिंचवाईं। 

प्रशंसकों ने खूब प्यार लुटाया

दक्षिण अफ्रीका के उभरते गेंदबाज के लिए प्रशंसकों ने खूब प्यार लुटाया और दंपति को बधाई संदेश भी दिए। प्रशंसकों के प्यार ने इस बात पर भी जोर दिया कि खेल की प्रतिस्पर्धी दुनिया में एथलीट के निजी क्षणों और रिश्तों पर उनके प्रशंसक किस तरह प्यार लुटाते हैं। कोएत्जी ने अब तक 14 एकदिवसीय, 3 टी20ई और 2 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। गेराल्ड और हन्ना लंबे समय से साथ हैं। हन्ना गेराल्ड के कई मैच देखने के लिए स्टेडियम भी आती रही हैं। आगमी आईपीएल आक्शन के दौरान भी क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईपीएल फ्रेंचाइजियों की गेराल्ड पर नजरें रहेंगी।

Share this:

Latest Updates