Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नये मुख्य सचिव एल. ख्यांगते ने पदभार संभाला

नये मुख्य सचिव एल. ख्यांगते ने पदभार संभाला

New Chief Secretary L. Khyangte took charge,Jharkhand top news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi top news, Ranchi  latest Hindi news, Ranchi Top news : राज्य के नये मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने प्रोजेक्ट भवन सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में पूर्वाह्न 10:30 बजे सीएस पद का प्रभार लिया। नये मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि राज्य का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। विकास योजनाएं सभी तक पहुंचें, इस पर जोर होगा।

एल खियांगते राज्य के 24वें मुख्य सचिव हैं

राज्य सरकार ने छह दिसम्बर को ही मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को स्थानांतरित करते हुए उन्हें एटीआई का डीजी बनाया था तथा एल खियांग्ते को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एल खियांगते राज्य के 24वें मुख्य सचिव हैं। सरकार के इस फैसले के तुरन्त बाद शाम में ही सुखदेव सिंह ने अपना प्रभार त्याग दिया था। लेकिन, एल. खियांग्ते रांची से बाहर थे। इस वजह से वह बुधवार को मुख्य सचिव पद पर योगदान नहीं दिये। सुबह ही उन्होंने इसका प्रभार लिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारियों-कर्मियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके प्रमुख रूप से सुनील कुमार, अमिताभ कौशल, अबूबकर सिद्दीकी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this:

Latest Updates