Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Jharkhand: उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Jharkhand: उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने की छापेमारी

Income tax raid,  Jharkhand latest Hindi news, Jharkhand, Industrialist Ramchandra Rungta top news, Ramgarh news, Ranchi top news: झारखंड के नामचीन उद्योगपति रामचंद्र रूंगटा के रामगढ़ स्थित आवासीय कार्यालय और तीन फैक्ट्रियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी है। जानकारी के अनुसार छापेमारी इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट, पटना के अधिकारियों ने आयकर चोरी के मामले में छापेमारी की है। कई वाहनों से पहुंचे विभाग अधिकारियों ने सुबह पांच बजे एक साथ कई जगहों पर छापेमारी की। रामगढ़ मेन रोड स्थित रूंगटा के आवासीय कार्यालय सहित रूंगटा की कुजू स्थित आलोक इस्पात फैक्ट्री, हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका स्पोंज एंड आयरन फैक्ट्री और अरगड्डा स्थित झारखंड इस्पात फैक्ट्री में छानबीन हुई। रेड में अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के कई जवान भी मौजूद रहे। खबर लिखे जाने तक रेड के संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ साफ नहीं हो सका है। इधर, आयकर विभाग की छापेमारी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। 

Share this:

Latest Updates