Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Politics ; मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Politics ; मुख्यमंत्रियों के नाम तय करने में हो रही देरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Mukhymantriyon ke naam Tay karne mein ho rahi deri per congress ne bhajpa ko ghera, politics news, top national news, New Delhi news : तेलंगाना में कांग्रेस के ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा तीन राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों के नाम फाइनल नहीं कर पायी है। इसे लेकर अब कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। दरअसल, मध्य प्रदेश समेत राजस्थान और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा मुख्यमंत्रियों के नामों की घोषणा नहीं कर पायी है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा, ’03 दिसम्बर को चुनाव परिणाम आने के 24 घंटे से भी कम समय में, तथाकथित देरी के लिए मीडिया में सभी और विविध लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी की आलोचना की जा रही थी। तेलंगाना के लिए हमारे मुख्यमंत्री की घोषणा कल की गयी थी और उन्होंने आज दोपहर एक बजे पदभार भी सम्भाल लिया है। लेकिन, तीन दिन बीत गये और भाजपा छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए अपने मुख्यमंत्रियों की घोषणा भी नहीं कर पायी है। वास्तव में देरी के लिए भाजपा से सवाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है? 

Share this:

Latest Updates