Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

खूंटी से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक एक करोड़ से अधिक लोग हुए शामिल

खूंटी से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक एक करोड़ से अधिक लोग हुए शामिल

Khunti se shuru ki gai viksit Bharat Sankalp Yatra mein ab tak ek karod se adhik log hue Shamil, top national news, National update : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। केंद्रीय इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित पोर्टल के अनुसार, 07 दिसंबर तक 36,000 से अधिक यात्राएं ग्राम पंचायतों तक पहुंच चुकी हैं जिसमें एक करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी रही। इन यात्राओं का 26 जनवरी को समापन होगा।

उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक लोगों ने लिया हिस्सा

पोर्टल के मुताबिक उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 37 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। महाराष्ट्र में 12.07 लाख और गुजरात में 11.58 लाख से अधिक लोगों ने इन यात्राओं में भागीदारी की। जम्मू-कश्मीर में 09 लाख से अधिक लोग भाग ले चुके हैं। कुल 79 लाख लोगों ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। विशेषकर महिला-केंद्रित योजनाओं के बारे में जागरुकता बढ़ाना है।

स्वास्थ्य शिविर भी आकर्षण का केंद्र

इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी एक आकर्षण का केंद्र है। अब तक 22 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के हिस्से के रूप में किसानों के लिए ड्रोन प्रदर्शन ने काफी उत्सुकता पैदा की। ‘ड्रोन दीदी योजना’ के शुभारम्ंभ के साथ, जिसके तहत 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान किया जायेगा। साथ ही, समूह के दो सदस्यों के लिए आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

Share this:

Latest Updates