Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

बीसीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कतरास और बस्ताकोला क्षेत्र की टीमें विजयी

बीसीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कतरास और बस्ताकोला क्षेत्र की टीमें विजयी

Dhanbad news, Dhanbad sports news, Cricket news : शनिवार को जेलगोरा सटेडियम अंतर एरिया क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतरगत दो मैच खेले गए। पहला मैच कतरास क्षेत्र व बरोरा क्षेत्र के बीच खेला गया। इसमें कतरास की टीम विजयी रही। टॉस कतरास ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट खो कर 97 रन बनाए। श्याम सुंदर ने 21 रन व मुकेश कुमार ने 19 रन बनाए। बरोरा की तरफ से  धर्म ने 3 व इंदरजीत ने 3 विकेट प्राप्त किये। जबाबी पारी खेलते हुए बरोरा ने 18 ओवर में 9 विकेट खो कर 95 रन ही बना पाई। इस रोमांचक मैच को कतरास क्षेत्र ने 2 रन से जीत लिया। बरोरा की तरफ से अभिजीत मंडल ने 36 रन बनाये। कतरास की तरफ से बोलिंग करते हुए मिथलेश कुमार ने 4 विकेट ओर अविनाश कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार मिथलेश को मिला।

IMG 20231209 WA0001

बस्ताकोला क्षेत्र बनाम वेस्ट झरिया

दूसरा मैच बस्ताकोला क्षेत्र व वेस्ट झरिया के बीच खेला गया। बस्ताकोला ने टॉस जीता और वेस्ट झरिया को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। वेस्ट झरिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 104 रन बनाए। जिसमे पंडित कुमार रवानी ने शानदार 37 रन बनाये। बस्ताकोला की तरफ से बोलिंग करते हुए शत्रुधन,  पिंटू कुमार , धर्मेन्द्र सिंह ने 2 -2 विकेट प्राप्त किये। जबाबी पारी खेलते हुए बस्ताकोला क्षेत्र ने18.3 ओवर में 6 विकेट खो कर 105 रन बना कर 4 विकेट से यह मैच जीता लिया। लक्ष्मी बाउरी ने नाबाद 43 रन ओर विक्रम कुमार ने 19 रन बनाए। पिंटू प्रसाद ने 3 विकेट और गौतम कुमार सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार बस्ताकोला के लक्ष्मी बाउरी को दिया गया।

Share this:

Latest Updates