Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

PAKISTAN: इमरान खान की कुर्सी बचाने को खूनी जादू-टोना कर रही पत्‍नी बुशरा!

PAKISTAN: इमरान खान की कुर्सी बचाने को खूनी जादू-टोना कर रही पत्‍नी बुशरा!

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी बचाने के लिए अब उनकी पत्‍नी बुशरा बीवी भी जी जान से जुट गईं हैं। वैसे उनकी कोशिशें रहस्‍यमयी हैं। उनकी इस रहस्यमई कोशिशों के कारण पाकिस्‍तान में बवाल मचा है। इमरान की पत्‍नी बुशरा बीबी जादू-टोना को लेकर चर्चा में आ गई हैं। विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने बुशरा बीवी पर जादू-टोना करने का आरोप जड़ा है।

शाहबाज शरीफ ने लगाया मांस जलाने का आरोप

पाकिस्‍तान में पीएम पद की दौड़ में आगे चल रहे शाहबाज शरीफ ने दावा किया है कि इमरान खान के घर बनीगाला में जादू-टोना करने के लिए कई टन मांस जलाया जा रहा है। उनका साफतौर पर इशारा बुशरा बीवी की ओर है, जो कि खुद को ‘पीर’ बताती हैं। खैर, ऐसा पहली बार नहीं है, जब बुशरा पर जादू-टोना करने का आरोप लगा है। इससे पहले भी उन पर ऐसे आरोप लग चुके हैं।

बच्‍चे दूध के लिए तरस रहे और जल रहा चिकन

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नवाज शरीफ के भाई और पीएमएल एन नेता शाहबाज शरीफ ने एक न‍िजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि जनता खाने के लिए मर रही है, बच्‍चों के पीने के लिए दूध नहीं है, लेकिन बनीगाला में जादू टोने के लिए चिकन जलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी कुर्सी को बचाने के लिए असंवैधानिक तरीके का इस्‍तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। इमरान खान के इस रियासत-ए-मदीना में अपराध‍ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस बयान के जरिए शाहबाज इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी को निशाना बना रहे थे, जो अपने आपको पीर बताती है।

बुशरा बीवी का पार्टी पर कब्‍जा

इमरान की तीसरी पत्‍नी बुशरा के दबदबे का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इमरान से निकाह के बाद से उन्‍होंने उनकी पार्टी पीटीआई पर कब्‍जा जमा लिया है। यहां तक चर्चा है कि वह पार्टी के अंदर अपना अलग धड़ा बना चुकी हैं और ये समर्थक इमरान खान के नहीं,बल्कि बुशरा के प्रति ज्‍यादा वफादार हैं।

इमरान की पत्नी करती हैं काला जादू!

पीएम खान जब भी मुश्किल में पड़ते हैं, उनकी पत्‍नी उनका साथ देने के लिए आगे आ जाती हैं। खासतौर पर पार्टी के अंदर विरोध या महिलाओं के मसले में वे ऐसा ही करते हैं। जबकि बुशरा बीबी को काला जादू करने वाला बताया जाता है। उनके ऐसे कामों के अक्‍सर चर्चा होती रहती है। हालांकि इमरान खान कई बार कह चुके हैं कि उनकी पत्‍नी बहुत बुद्धिमान हैं और वे सरकार से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी पत्‍नी के साथ चर्चा करते हैं।

Share this:

Latest Updates