Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Chattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव, दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ 13 को लेंगे शपथ

Chattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव, दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ 13 को लेंगे शपथ

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news, raipur News, Chattisgarh news :छत्तीसगढ़ में चुने गये नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ दो उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा  भी शपथ लेंगे। अभी यह साफ नहीं है कि 13 को मंत्रियों का भी शपथ होगा या बाद में मंत्रिमंडल विस्तार होगा। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णुदेव राज्य के पहले आदिवासी सीएम होंगे। ओबीसी वर्ग से आने वाले अरुण साव और सामान्य वर्ग से आने वाले विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री होंगे। रविवार को पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल ने साय को अपना नेता चुना। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने साय के नाम का प्रस्ताव किया। राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। छत्तीसगढ़ के नामित मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलने राजभवन पहुंचा और सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने साय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथग्रहण में शामिल होंगे। 

Share this:

Latest Updates