Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

केन्द्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी : प्रधानमंत्री

केन्द्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी : प्रधानमंत्री

Top National news, National update, New Delhi news, latest National Hindi news : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केन्द्रीय विद्यालय की हीरक जयंती के अवसर पर छात्रों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय विद्यालयों ने देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि केन्द्रीय विद्यालय परिवार के सभी छात्रों, कर्मचारियों, सहायक कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को उनकी हीरक जयंती पर बधाई। यह इस प्रतिष्ठित शैक्षिक समुदाय की उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाने और प्रशंसा करने का अवसर है। पिछले कुछ वर्षों में, केन्द्रीय विद्यालयों ने कई छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के समग्र विकास में उनका योगदान वास्तव में सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन हर साल 15 दिसम्बर को अपना स्थापना दिवस मनाता है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना वर्ष 1963 में केवल 20 रेजिमेंटल स्कूलों के साथ की गयी थी।

Share this:

Latest Updates