Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

KARNATAKA : BJP के MLA ने की राज्य में मदरसों पर बैन लगाने की मांग

KARNATAKA : BJP के MLA ने की राज्य में मदरसों पर बैन लगाने की मांग

Karnataka (कर्नाटक) में हिजाब विवाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी थमा नहीं है। इस बीच एक और नया विस्फोटक किस्म का मामला सामने आ गया है। सत्ताधारी बीजेपी के विधायक एमपी रेणुकाचार्य ने सीएम बसवराज बोम्मई और शिक्षा मंत्री से राज्य में मदरसों पर बैन लगाने की मांग की है। कहां है कि राज्य में सभी मदरसों को बंद कर दिया जाना चाहिए। राज्य में मदरसों की क्या जरूरत है। होन्नाली सीट से विधायक और सीएम बोम्मई के पॉलिटिकल सेक्रेट्री एमपी रेणुकाचार्य ने कहा कि या तो मदरसों पर बैन लगना चाहिए या फिर उन्हें वहां वो पढ़ाना चाहिए जो राज्य के दूसरे स्कूलों में पढ़ाया जाता है।

‘हिजाब विवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार’

कर्नाटक में हिजाब विवाद को हवा देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए एमपी रेणुकाचार्य ने कहा कि क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी को वोट बैंक की पॉलिटिक्स करना शोभा देता है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य में मदरसों की क्या जरूरत है। मासूम बच्चों को भड़काने के लिए मदरसे चालू रखे जाएं। उन्होंने दावा किया कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे भविष्य में देश के खिलाफ जाएंगे और कभी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।

Share this:

Latest Updates