Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे टीम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे टीम भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

Jharkhand top news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi top news, Ranchi  latest Hindi news, Ranchi Top news : उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में आगामी तीन जनवरी को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह में विभिन्न खेल से जुड़े खिलाड़ियों, कोच, खेल को प्रोत्साहित करनेवाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया। मोरहाबादी स्थित स्थानीय होटल में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गयी, जिन्हें मरांग गोमंके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर सम्मानित किया जायेगा।

फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष महेन्द्र सिंह धोनी सहित झारखंड के कई दिग्गज खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में अपने खेल के माध्यम से झारखंड का नाम रोशन करनेवाले खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के हुनर को तराशनेवाले कोच और संस्थाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।

छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा

कार्यक्रम के महासचिव निरंजन भारती ने बताया कि इस वर्ष छह कैटेगरी में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जायेगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। खेल प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा ने कहा कि खेल के भगवान जयपाल सिंह मुंडा के नाम से खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। साथ ही, समाज में गौरवशाली सम्मान स्थान खिलाड़ियों को मिले यह हमारा उद्देश्य है।

इन्हें मिलेगा जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार-2023

महेन्द्र सिंह धोनी, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, निक्की प्रधान, गोल्डी मिश्रा, दीप्ति कुमारी, विजय हांसदा, अंकित टोप्पो, सपना कुमारी, फ्लोरेंस बारला, आशा किरण बारला, श्रीकांत साहू, छोटी कुमारी, सुनील बहादुर, कृष्णा खलको, दिनेश कुमार, मोहम्मद वसीम, कोमलिका बारी, विकास बारा, शिवानी टोप्पो, अश्वनी कुमारी, अमिशा केरकेट्टा, नारायण महतो, चंचला कुमारी, अमिशा उरांव।

इन खिलाड़ियों को जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार-2023

रूपा रानी तिर्की, गुरु चरण बेसरा, निशांत तिर्की, शशांक महतो, आकाश उरांव, गीता कुमारी, विशाल बहादुर, विशाज कुमार, लवली चौबे, अनु सेठ, निशिमा कुमारी, आदित्य कुमार, अंकिता भगत, दिव्यम मंडल, नोवल टोप्पनो, जोसफ टोप्पनो, रानी मुन्नी, लवली कुमारी, दीप्ति कुल्लु, अलबेला रानी, ममता कुमारी, सिमरन कुमारी, सुशांत उरांव, विकास उरांव, ललिता बोपयी, अंजु टुडु।

इन्हें मिलेगा गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार-2023

हरेन्द्र कुमार सिंह, चंद्रवेश्वर साहू, दीपक गोप, आंनद गोप, मनोज प्रसाद, एडम होरो, ज्योति साहू, अनवर खान, आशु भाटिया और संजीव कुमार।

इन ऑफिशल्स को गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार-2023

मधुकांत पाठक, जयदीप सरकार, बीएस राव, पूर्णिमा महतो, रिजवान अली, गणेश भारती, चंचल भट्टाचार्य, बीना केरकेट्टा और प्रतिमा बरवा। भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार प्रतीक सिंह आदि को दिया जायेगा।

Share this:

Latest Updates