Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुख्यमंत्री आज हजारीबाग जाकर देंगे लोगों को सौगात

मुख्यमंत्री आज हजारीबाग जाकर देंगे लोगों को सौगात

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इचाक के बोधी बागी मैदान में करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे 

Jharkhand top news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi top news, Ranchi  latest Hindi news, Ranchi Top news, Hazaribagh news : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को हजारीबाग आयेंगे। वहां इचाक प्रखंड के बोधी बागी मैदान में ‘आपकी योजना- आपकी सरकार-आपके द्वार’ आयोजित होगा।  इसमें 536.608 करोड़ रुपये से 334 योजनाओं का शिलान्यास होगा।  कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारी को लेकर उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने संयुक्त रूप से पुलिस व प्रशासनिक दंडाधिकारियों के साथ कंबाइंड ब्रीफिंग की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों व पुलिस बल को उनके दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने व सजगता एवं विवेकपूर्ण तरीके से मुस्तैद रहने के निर्देश दिये। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। ट्रैफिक की व्यवस्था सदृढ़ हो, इसे लेकर भी प्लान किया गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates