Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को 10वीं कक्षा में मिले थे कितने नम्बर ? आइए, जानते हैं जान्हवी कपूर से लेकर दिशा पटानी तक के बारे में…

Entertainment: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को 10वीं कक्षा में मिले थे कितने नम्बर ? आइए, जानते हैं जान्हवी कपूर से लेकर दिशा पटानी तक के बारे में…

Bollywood news, Bollywood update, Bollywood movie, Bollywood actress, Mumbai update, Mumbai news : अपने जबरदस्त अभिनय और कातिलाना अदाओं से प्रशंसकों को मदहोश कर देने और युवा दिलों पर राज करनेवाली बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अपनी भूमिका पर जम कर मेहनत करती हैं। दर्शकों की उम्मीदों पर भी पूरा खरा उतरती हैं। लेकिन, क्या आप उनकी लव लाइफ, उनकी लाइफस्टाइल और एजुकेशन के बारे में जानते हैं?  यदि नहीं, तो आइए, बताते हैं…

दरअसल, हाल ही में साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु का 10वीं का रिजल्ट वायरल हुआ था। इसके बाद कई फैन्स बॉलीवुड की इस अभिनेत्री की 10वीं कक्षा के मार्क्स जानने को बेताब हो गये। …तो आपको बताते हैं जान्हवी कपूर से लेकर दिशा पटानी तक ; बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को 10वीं क्लास में कितने मार्क्स मिले थे? 

सामंथा रुथ प्रभु  

साउथ फिल्मों की फीमेल सुपरस्टार्स में शुमार सामंथा रुथ प्रभु की 10वीं का रिजल्ट हाल ही में वायरल हुआ था। बताया जाता है कि एक्ट्रेस पढ़ाई के मामले में काफी होनहार थीं और 10वीं क्लास में एक्ट्रेस को 89 फीसदी मार्क्स मिले थे।

जान्हवी कपूर

 दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जान्हवी कपूर ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। पढ़ाई के मामले में भी जान्हवी काफी ब्रिलिएंट स्टूडेंट रही हैं। दसवीं क्लास में उन्होंने 84 पर्सेंट मार्क्स लाये थे। 

दिशा पटानी

बॉलीवुड की ग्लैमरस और हॉट एक्ट्रेसेस में शुमार दिशा पटानी पढ़ने के मामले में एवरेज स्टूडेंट थीं। उन्होंने कक्षा दसवीं में 64 फीसदी मार्क्स हासिल किये थे। बहुत कम उम्र से ही वह अभिनय में करियर बनाना चाहती थीं और उन्होंने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनायी है।

अनुष्का शर्मा

एक से बढ़ कर एक हिट फिल्मों में काम कर चुकीं अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री की प्रतिभावान अभिनेत्री हैं। वह जितनी शिद्दत से अपने प्रोफेशन पर ध्यान देती हैं, उतनी ही शिद्दत से पढ़ाई किया करती थीं। अनुष्का एक बेहतरीन स्टूडेंट रही हैं और उन्होंने 10वीं क्लास में 93 फीसदी मार्क्स लाये थे।

 यामी गौतम

अपनी खूबसूरती और मनमोहक मुस्कान से दर्शकों का दिल जीतनेवाली यामी गौतम किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। यामी एक अच्छी स्टूडेंट भी रह चुकी हैं और बात करें उनके मार्क्स की, तो 10वीं कक्षा में उन्हें 75 पर्सेंट मार्क्स मिले थे।

भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर फिल्म इंडस्ट्री की एक दमदार अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय दम पर दर्शकों का दिल जीता है। हालांकि, पढ़ाई के दिनों में वह काफी होनहार स्टूडेंट भी हुआ करती थीं और उन्होंने 10वीं क्लास में 78 फीसदी मार्क्स लाये थे।

कृति सेनन

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कृति सेनन ने दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी की है और आज इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान है। कृति एक अच्छी स्टूडेंट रही हैं और उन्होंने 10वीं कक्षा में 72 फीसदी मार्क्स लाये थे। 

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक सक्सेसफुल और मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में की हैं। आलिया एक शानदार अभिनेत्री तो हैं ही, पढ़ाई के मामले में भी वह अच्छी रही हैं। 10वीं क्लास में आलिया के 71 फीसदी मार्क्स आये थे।

Share this:

Latest Updates