Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bigg Boss 17 : अंकिता ने सुशांत के इंटीमेट सीन को लेकर की बात, तो…

Bigg Boss 17 : अंकिता ने सुशांत के इंटीमेट सीन को लेकर की बात, तो…

Ankita talked about Sushant’s intimate scene, then…, Entertainment, Bollywood, Bigg Boss -17 रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ की इन दिनों धूम मची है।  किसी न किसी वजह से यह सुर्खियों में छाया रहता है। घर के अंदर अंकिता लोखंडे भले ही स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट नजर आएं, लेकिन वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहतीं हैं। अंकिता कई बार घरवालों के सामने अपने दिवंगत एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में शॉकिंग खुलासे करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर से अंकिता ने कुछ ऐसा ही किया है। अंकिता ने फिल्मों में सुशांत के इंटीमेट सीन को लेकर बात की है। यही नहीं उन्होंने वो किस्सा भी बताया है जब वो ये सब देखकर रो पड़ी थीं।

सुशांत ने अपनी फिल्म अंकिता को दिखाने के लिए पूरा थिएटर बुक कराया 

   शायद यह बात सभी को पता न हो, लेकिन है सच्चाई। अंकिता लोखंडे के ही शब्दों में… सुशांत ने अपनी फिल्म अंकिता को दिखाने के लिए पूरा थिएटर बुक किया था। उन्होंने सुशांत की दो फिल्में ‘पीके’ और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ ऐसे ही थिएटर में अकेले देखी थीं। इन फिल्मों में एक्ट्रेसेस के साथ सुशांत के इंटीमेट सीन को देखकर अंकिता बुरी तरह रो पड़ी थीं। अंकिता इससे पहले भी सुशांत के साथ ब्रेकअप की कहानी भी शो पर सुना चुकी हैं।

 किसिंग सीन देखकर खूब रोई थीं एक्ट्रेस

 किसिंग सीन देखकर उन्हें चक्कर आ गए थे और इसके बाद ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में तो उनकी हालत खराब हो गई। अंकिता बताती हैं कि वह घर जाकर बहुत रोई थीं और सुशांत भी उनके साथ रोए थे। अंकिता बताती हैं कि सुशांत ने उनसे प्रॉमिस किया था कि फिर कभी ऐसे सीन्स नहीं करेंगे। इसके बाद अंकिता फिल्मों में अपने बोल्ड सीन पर पति विक्की जैन का रिएक्शन बताती हैं। वो कहती हैं कि ‘विक्की तो देख ही नहीं पाता है, वो कहता है हटाओ इसे’। अंकिता का ये खुलासा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Share this:

Latest Updates