Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

तमिलनाडु में तीर्थयात्रियों के 03 वाहनों पर चढ़ा ट्रक, 05 लोगों की मौत, 19 घायल

तमिलनाडु में तीर्थयात्रियों के 03 वाहनों पर चढ़ा ट्रक, 05 लोगों की मौत, 19 घायल

Chennai news, Chennai accident, Tamilnadu news, Tamilnadu accident : तमिलनाडु में आधीरात बाद हुए सड़क हादसे में पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी और 19 घायल हो गये। यह हादसा रात 12:20 बजे तिरुचि-रामेश्वरम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। पुलिस के मुताबिक इस राजमार्ग पर पुदुकोट्टई जिले के नमनसमुथिरम थाना क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास सड़क के किनारे तीन वाहन खड़े थे। तीनों में तीर्थयात्री बैठे थे। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों वाहनों को चपेट में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सेबेस्टियापुरम के पास हुई। सीमेंट से लदी यह ट्रक अरियालुर जिले से शिवगंगा जिले की ओर जा रही थी। अचानक ट्रक चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया और उसने दो वैन और एक कार को टक्कर मार दी और इसके बाद चाय की दुकान में जा घुसी। मृतकों में एक महिला तीर्थयात्री भी है। घायलों को पुदुकोट्टई सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।

Share this:

Latest Updates