Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Health tips : हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है हल्का गर्म पानी, जानें इससे क्या होंगे फायदे

Health tips : हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है हल्का गर्म पानी, जानें इससे क्या होंगे फायदे

Light warm water is very beneficial for our body, know what will be its benefits, Health alert, Health tips, home remedy : जल ही जीवन है। यह कहावत तो हम सब बचपन से सुनते आ रहे हैं। पानी हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है, यह बात तो हम सभी भलीभांति जानते हैं। हम पानी के बिना जीवन की परिकल्पना नहीं कर सकते। आज हम बात कर रहे हैं गुनगुने पानी की। यह पानी हमारे शरीर के लिए और भी बेहतर है।  गर्म पानी पीते वक्त उसकी गर्मी से जो भाप निकलता है, उससे बंद नाक को आराम मिलता है। गर्म पानी गले की खराश को खत्म करता है। आज हम बात करेंगे क‌ि गर्म या गुनगुने पानी पीने के क्या फायदे हैं।

भोजन पचाने में मदद 

जब भी हम गर्म पानी पीते हैं, तो यह हमारे पेट और आंतों की मासपेशियों को शिथिल करता है। इससे वे अधिक सक्रिय हो जाती हैं। इसके परिणामस्वरूप, भोजन ठीक से पचता है। यह पेट की गैस और अन्य पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर करता है। 

वजन नियंत्रित करता है 

वजन कम करने के लिए दिन में तीन बार गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप सुबह उठने के बाद, लंच से आधे घंटे पहले और रात को सोने से 1 घंटे पहले गर्म पानी का सेवन करें, तो ये तेजी से आपके वजन ‌को घटाने में मदद कर सकता है। गर्म पानी में अदरक या नींबू डालकर पीने से भी वजन कम होता है।

शारीरिक स्वास्थ्य दुरुस्त रखता है

गर्म पानी मांसपेशियों को आराम देता है, रक्त ‌‌कोशिकाओं को फैलाता है और परिसंचरण को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। गर्म पानी रक्त संचरण मांसपेशियों में बेहतर रक्त प्रवाह को बढ़ावा देता है और मांसपेशियों के दर्द से राहत से लेकर हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है, क्योंकि यह विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।

शांति और सुकून देता है 

कई रिसर्च से यह पता चला है कि गर्म पानी पीने से अवसाद और चिड़चिड़ापन कम होता है। गले को आराम मिलता है। यह गला को रिलैक्स करता है और जुकाम आदि को दूर रखने में मदद करता है। गर्म पानी पीने से आपका मन शांत और सुकून रहता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

मेटाबोलिज्म ठीक रखता है 

गर्म पानी पीने से पाचन और अन्य शारीरिक क्रियाएं ठीक रहती हैं। यह मेटाबोलिज्म को भी सुधारता है। इसलिए, हम पूरे दिन अधिक ऊर्जावान और फ्रेश महसूस करते हैं। आप दिन में एक बार पानी को गर्म कर उसे स्टोर करने के लिए कॉपर फ्लास्क या जग का उपयोग करें क्योंकि कॉपर प्राकृतिक रूप से पानी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आप गर्म पानी को स्टोर करने और उसे गर्म रखने के लिए वैक्यूम-इंसुलेटेड थर्मस फ्लास्क का भी उपयोग कर सकते हैं।

Share this:

Latest Updates