Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नशा व हथियार तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 19 किलो हेरोइन बरामद

नशा व हथियार तस्करी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, 19 किलो हेरोइन बरामद

Panjab news, Chandigarh news : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर मनप्रीत उर्फ मनु महावा के नशे और हथियारों की तस्करी के रैकेट का पर्दाफाश कर अमृतसर से दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये और सात पिस्तौल सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ लाडी निवासी गुरू की वडाली, अमृतसर और रौशन निवासी हीर, अमृतसर के तौर पर हुई है। 

23 लाख रुपये की ड्रग मनी, 07 पिस्तौल भी बरामद

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 19 किलो हेरोइन, 23 लाख रुपये की ड्रग मनी, 07 पिस्तौल, जिनमें एक 09 एमएम की अत्याधुनिक ग्लोक पिस्टल, तीन .30 बोर के पिस्तौल और तीन .32 बोर के पिस्तौल शामिल हैं, के अतिरिक्त पाकिस्तान की मोहर वाला गोला-बारूद, नोट गिननेवाली मशीन और ड्रोन का रिमोट कंट्रोलर और स्पेयर पंखे भी बरामद किये हैं। पुलिस उस कार को भी जब्त कर लिया है, जिसे वह हेरोइन सप्लाई के लिए लेकर जा रहे थे।

Share this:

Latest Updates