Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

National: मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से 04 कमांडो घायल, पुलिस बैरक हुआ ध्वस्त

National: मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से 04 कमांडो घायल, पुलिस बैरक हुआ ध्वस्त

04 commandos injured in attack by militants in Manipur, police barrack demolished, Manipur news, imphal news : मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से 04 कमांडो घायल हो गये हैं, वहीं पुलिस बैरक ध्वस्त कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के सीमावर्ती शहर मोरे में उग्रवादियों ने शनिवार रात मणिपुर पुलिस कमांडो पर उनके बैरक के अंदर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने रॉकेट कंट्रोल ग्रेनेड (आरपीजी) भी दागे। इस हमले में बैरक क्षतिग्रस्त हो गये और चार कमांडो को मामूली चोटें आयीं। 

काफिले पर भारी गोलीबारी की गयी

अधिकारियों ने बताया कि इम्फाल-मोरेह राजमार्ग पर यात्रा कर रहे मणिपुर कमांडो की एक अन्य इकाई पर दिन में हमला होने के कुछ घंटों बाद मोरेह से कमांडो पर हमले की सूचना मिली। शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे काफिले पर भारी गोलीबारी की चपेट में आने से एक कमांडो घायल हो गया था। अधिकारी ने कहा कि दोपहर की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में थी। लेकिन, आधी रात के आसपास उग्रवादियों ने बैरक के अंदर सो रहे कमांडो पर हमला करने के लिए आरपीजी फायरिंग की और भारी गोलीबारी की। उनमें से चार को मामूली चोटें आयींं। विस्फोट के कारण उनमें से एक के कान को नुकसान हो सकता है।

Share this:

Latest Updates