Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Entertainment : शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी ने रिश्ते को किया कंफर्म? ‘कॉफी विद करण’ में खोले राज

Entertainment : शिखर पहाड़िया संग जाह्नवी ने रिश्ते को किया कंफर्म? ‘कॉफी विद करण’ में खोले राज

Bollywood news, Mumbai news, Bollywood update, Bollywood actor, Bollywood actress , movie Life, entertainment, Bollywood film : बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। उन्होंने शिखर पहाड़िया को लेकर ‘कॉफी विद करण 8’ में यह राज खोला है। वहीं खुशी कपूर ने करण जौहर को बताया कि जाह्नवी कपूर के कितने बॉयफ्रेंड हैं। करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण 8’ के अपकमिंग एपिसोड का शानदार प्रोमो शेयर किया है। इस बार नए साल 2024 के पहले एपिसोड में बी टाउन की चर्चित कपूर सिस्टर्स नजर आने वाली हैं। करण जौहर के टॉक शो में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मेहमान बनकर धमाका करने को तैयार हैं। ‘कॉफी विद करण 8’ के प्रोमो में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने खुलासा कर दिया है कि वह शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। इसी दौरान जाह्नवी कपूर करण जौहर से कुछ ऐसी बात कह देती हैं, जिसे सुन खुशी कपूर भी आश्चर्य में पड़ जाती हैं।

शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के रिश्ते का खुलासा

jahanwi Kapoor

प्रोमो के प्रारंभ में जाह्नवी कपूर कहती हैं कि, ‘कल रात पार्टी में मैं लोगों से रैपिड फायर राउंड के सावल पूछने के लिए घूम रही थी। वहीं नव्या नवेली नंदा ने कहा कि ‘मत जाओ।’ बाद में क्लिप में, करण जौहर ने जाह्नवी से अपने स्पीड डायल पर तीन लोगों के नाम बताने को कहा और अपने जवाब से एक्ट्रेस ने कंफर्म कर दिया कि वो शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं।

जाह्नवी कपूर के थे इतने बॉयफ्रेंड 

करण ने कहा, ‘अपनी स्पीड-डायल लिस्ट से तीन लोगों के नाम बताएं।’ जाह्नवी कपूर ने तुरंत जवाब दिया, ‘पापा, खुशू व शिकू।’ यह बोलते ही जाह्नवी कपूर को तुरंत एहसास होता कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम भी ले लिया है। इसी बीच खुशी कपूर और करण जौहर जोर से कहां के लगाने लगते हैं। उसी गेम के दौरान करण ने खुशी से जाह्नवी के पिछले रिश्तों के बारे में पूछा। जाह्नवी ने खुशी से कहा, ‘मैंने सिर्फ तीन लड़कों को डेट किया है, पर तुम नाम मत बोलना।’

jahanwi Kapoor 5

फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थीं जाह्नवी कपूर 

जाह्नवी कपूर हाल ही में वह वरुण धवन के साथ फिल्म ‘बवाल’ में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘मिली’, ‘गुडलक जेरी’, ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी फिल्मों के जरिए एक्ट्रेस ने खूब नाम कमाया। 

Share this:

Latest Updates