Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इंडिगो फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग

Patna news, Bihar news : राजधानी पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट की बुधवार को इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। बताया जा रहा है कि पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट के टेक आफ करने के थोड़ी देर के बाद ही पायलट ने तकनीकी समस्या की जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों के बीच भी हड़कम्प की स्थिति बनी रही।

विमान में टेक्निकल प्रॉब्लम आने की सूचना के तुरन्त बाद एयरपोर्ट प्रबंधन सक्रिय हो गया। डायरेक्टर को इसकी सूचना जैसे ही मिली, सभी आपात सिस्टम को तत्काल अलर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है। विमान में आयी तकनीकी समस्या को ठीक करने में दो घंटे का समय लगा, जिसके बाद विमान को टेक आफ कराया गया। बताया गया कि विमान ने दोपहर 12 बजे के करीब उड़ान भरी थी, जिसके थोड़ी देर बाद ही गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद उसे लैंड कराया गया था।

Share this:

Latest Updates