Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Viral Video: क्यों कर रहा नामी बिजनेसमैन मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा? आप भी जानिए 

Viral Video: क्यों कर रहा नामी बिजनेसमैन मुंबई लोकल ट्रेन से यात्रा? आप भी जानिए 

Viral Video: Why is the famous businessman traveling by Mumbai local train? you should also know, Mumbai news : इंस्टाग्राम पर एक वीडियो इन दिनों खूब शेयर हो रहा है, जिसमें रियल स्टेट सेक्टर के नामी बिजनेसमैन हीरानंदानी ग्रुप के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर निरंजन हीरानंदानी मुंबई लोकल की सवारी करते दिख रहे हैं। यह वीडियो निरंजन हीरानंदानी ने खुद जारी किया है। वीडियो तब का है, जब हीरानंदानी मुंबई लोकल ट्रेन की सवारी कर उल्हासनगर स्थित अपने कार्यालय जा रहे हैं। 

अकूत संपत्ति के मालिक हीरानंदानी

वायरल वीडियो में हीरानंदानी को इस तरह मुंबई लोकल की सवारी करते देख हर कोई हैरान है। पिछले साल (2023) की हुरुन की सूचि के अनुसार निरंजन हीरानंदानी भारत के 50 सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। उनकी नेटवर्थ 32 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है। उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है। लेकिन मुंबई लोकल ट्रेन में हीरानंदानी के इस सफर का कारण है मुंबई का ट्रैफिक। उन्होंने जाम से समय बचाने के लिए मुंबई लोकल ट्रेन की सवारी करना ज्यादा वाजिब समझा। 

कैसा अनुभव रहा हीरानंदानी का?

इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए निरंजन हीरानंदानी ने अनुभव को इनसाइटफुल बताया है। वीडियो के साथ उनका कैप्शन है- समय बचाते हुए, भीड़भरी ट्रैफिक को मात देते हुए मुंबई की लाइफलाइन से एसी कोच में उल्हासनगर का सफर करना इनसाइटफुल पर्सनल एक्सपीरियंस रहा।

Share this:

Latest Updates