Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ATS ने मुंबई के गेस्ट हाउस से 06 को किया गिरफ्तार, 03 बंदूक, 36 कारतूस हुए बरामद 

ATS ने मुंबई के गेस्ट हाउस से 06 को किया गिरफ्तार, 03 बंदूक, 36 कारतूस हुए बरामद 

Anti Terrorist Squad arrested 06 people from guest house in Mumbai, 03 guns, 36 cartridges recovered, Mumbai news, Maharashtra news : एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड (एटीएस) की टीम ने बोरीवली में स्थित एलोरा गेस्ट हाउस में बीती रात छापा मार कर 06 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के पास से 03 बंदूक और 36 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। इन संदिग्धों की गिरफ्तारी से जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं और हर एंगल से पूछताछ की जा रही है। एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड को बोरीवली इलाके में स्थित एलोरा गेस्ट हाउस में संदिग्ध बदमाशों के छिपे होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इस पर एटीएस की टीम ने शनिवार की रात छापेमारी की। 

एटीएस की टीम के पहुंचते ही मचा हड़कम्प 

एटीएस की टीम के पहुंचते ही गेस्ट हाउस में हड़कम्प मच गया, लेकिन एटीएस ने गेस्ट हाउस में छिपे 06 संदिग्धों के पास से 03 बंदूक और 36 जिंदा कारतूस बरामद किये। इसके बाद एटीएस ने छह संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सभी बदमाश दिल्ली के हैं। केन्द्रीय जांच एजेंसी की टीम भी मुंबई पहुंची है और आगे की छानबीन हर एंगल से की जा रही है।

Share this:

Latest Updates