Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 8 राज्यों के लिए किया चुनाव समिति का एलान

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, 8 राज्यों के लिए किया चुनाव समिति का एलान

Congress busy preparing for Lok Sabha elections 2024, announced election committee for 8 states, National top news, New Delhi top news : 2024 में होनेवाले संसदीय चुनावों की तैयारियों में सभी राजनैतिक पार्टियां जुट गयी हैं। अधिक सीटें आयें, इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी 08 राज्यों के लिए चुनाव समिति का गठन कर दिया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत कुल 08 राज्यों के लिए चुनाव समिति की घोषणा की है। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी बनायी है। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रस्ताव को मंजूरी दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस ने राजस्थान, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए चुनाव समिति की घोषणा की है। वहीं, मध्य प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का एलान किया है। पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा है कि इन राज्यों के पदाधिकारियों को नियुक्ति की जानकारी दी गयी है। दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना के लिए प्रदेश चुनाव समिति का चेयरमैन मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को बनाया गया है, जबकि जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश और गोविंद सिंह डोटासारा को राजस्थान की चुनाव समिति की कमान सौंपी गयी है। कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व कैबिनेट मंत्री सचिन पायलट और जितेन्द्र सिंह शामिल हैं। वहीं, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन, प्रताप सिंह खचरियावास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारी लाल मीणा, अशोक चंदना, नीरज डांगी, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंद्रा मीणा, डुंगर राम गेदार, शिमला देवी नायक, ललित यादव चुनाव समिति के सदस्य बनाये गये हैं।

चुनाव वार रूम तैयार किया 

शनिवार को कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव वार रूम तैयार किया है। इसमें आर्गनाइजेशनल वार रूम और कम्यूनिकेशन वार रूम बनाये गये हैं। आॅर्गनाइजेशनल वॉर रूम की कमान शशिकांत सेंथिल को सौंपी गयी है, जबकि चार वाइस चेयरमैन बनाये गये हैं। इनमें गोकुल बुटैल, नवीन शर्मा, वरुण संतोष और कैप्टन अरविंद कुमार शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates