Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Bigg Boss 17: अभिषेक को अदालत में ले जाएंगी ईशा मालवीय की मां, बोलीं ‘इसने तो मुझे भी नहीं छोड़ा

Bigg Boss 17: अभिषेक को अदालत में ले जाएंगी ईशा मालवीय की मां, बोलीं ‘इसने तो मुझे भी नहीं छोड़ा

Entertainment, Bollywood, Bigg Boss 17: Isha Malviya’s mother will take Abhishek to court, says ‘He hasn’t left me either’: सलमान खान का विवादित रिएलिटी शो Bigg Boss 17 अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। कुछ समय में ही बिग बॉस 17 का फिनाले होने वाला है। ऐसे में Bigg Boss 17 के कस्टम्टेंट के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अभी हाल ही में घरवालों ने मिलकर अंकिता लोखंडे को घर का नया कप्तान बनाया है। कप्तान चुनने के दौरान ईशा मालवीय व अभिषेक कुमार के बीच जबरदस्त लड़ाई हुई थी। इस बीच समर्थ जुरेल भी इस लड़ाई का हिस्सा बन गए। अभिषेक ने दावा किया कि जब-जब वह ईशा के नजदीक जाते हैं, वह उसे किस नहीं करती है। 

अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को तमाचा जड़ा 

इतना होने के बाद समर्थ जुरेल और ईशा मालवीय दोनों ही अभिषेक कुमार से बहस करने लगे। इस दौरान समर्थ जुरेल को बार-बार अभिषेक कुमार को पागल कह रहे थे। इस बीच समर्थ ने दावा किया कि उनको पागलखाने जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अब तक अपना इलाज पूरा नहीं करवाया है। समर्थ की ऐसी बातें सुनकर अभिषेक कुमार का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। इसके बाद अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को  तमाचा मार दिया। इसी बीच उन्होंने ईशा मालवीय को भी खूब जलील किया। इस प्रकरण के बाद ईशा मालीवय की मां ने अभिषेक कुमार को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

अभिषेक के कारण ईशा की हार हो रही

ईशा की मां ने लिखा है कि ‘इस लड़के के कारण ईशा की हार हो रही है।  इस लड़के ने तो मुझे भी नहीं छोड़ा। बिग बॉस 17 का ये खेल मानसिक ताकत का है। यह शो कैसा है, हर कोई जानता है। उसे पहले से ही पता था ईशा मालवीय बिग बॉस 17 में आने वाली है। सब कुछ पता होने के बाद भी वह शो में क्यों आया।’ आगे ईशा मालवीय की मां ने लिखा, ‘हम इसलिए चुप हैं, क्योंकि हमें ईशा की फिक्र है। अब हम भी अभिषेक पर एक्शन ले सकते हैं। उसे शर्म आनी चाहिए। वो हर बात में ईशा को बीच में ले आता है। उन लोगों को कोई शर्म नहीं है जो लोग अभिषेक कुमार जैसे लोगों को सपोर्ट कर रहे हैं।’

Share this:

Latest Updates