Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CURSE FOR HUMANITY : मौलवी ने चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ किया ऐसा कि शर्म से…

CURSE FOR HUMANITY : मौलवी ने चॉकलेट देने के बहाने 8 साल की बच्ची के साथ किया ऐसा कि शर्म से…

Maharashtra (महाराष्ट्र) के पालघर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात प्रकाश में आई है। वास्तव में यह मानवता के लिए अभिशाप है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां एक मौलवी को लोगों ने उस समय दबोच लिया, जब वह एक आठ साल की मासूम के साथ चॉकलेट देने के बहाने छेड़छाड़ कर रहा था। मौलवी बच्ची को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान बच्ची ने शोर मचा दिया और वहां लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने उसे पहले जी भर कर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

बच्ची को बहला-फुसलाकर किया ऐसा

न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट बताती है कि जिले के नायगांव पूर्व के गणेश नगर में लोगों ने इस मौलवी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 27 मार्च को ही हुई थी। मौलवी ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन शोषण किया। मौलवी ने चॉकलेट का बहाना देकर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया और उसके साथ यह हरकत की।

आरोपी न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने बताया कि आरोपी मौलवी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत वालिव पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी न्यायिक हिरासत में है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

Share this:

Latest Updates