Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

एक बार फिर कलंकित हुआ मां बेटे का रिश्ता, अपने ही 4 साल के बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट

एक बार फिर कलंकित हुआ मां बेटे का रिश्ता, अपने ही 4 साल के बेटे को मां ने उतारा मौत के घाट

Once again mother son relationship got tarnished, mother killed her own 4 year old son, Bengaluru news, karnatak News : कर्नाटक के चित्रदुर्ग में हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है, जिसने मां और बेटे के रिश्ते को ही तार-तार कर दिया है। दरअसल, एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कम्पनी की महिला सीईओ सूचना सेठ ने अपने 04 साल के बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, महिला बेटे की लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश को बैग में लेकर गोवा से कर्नाटक जा रही थी, लेकिन पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। यह कातिल मां  माइंडफुल एआई लैब की फाउंडर है। 

गोवा के कैंडोलिम में होटल में बेटे के साथ रुकी थी मां 

कातिल मां सूचना सेठ की माइंडफुल एआई लैब डेटा साइंस टीमों और स्टार्टअप्स को सलाह देने का काम करती है। इसके साथ ही मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।  एआई कम्पनी की सीईओ सूचना सेठ गोवा के कैंडोलिम में होटल में अपने बेटे के साथ रुकी थी, लेकिन जब महिला होटल छोड़ कर निकलने लगी तब बच्चा उसके साथ नहीं था। महिला को अकेले जाते देखने के बाद होटल स्टाफ को शक हुआ, लेकिन सूचना ने कहा कि उसने अपने बच्चे को पहले ही घर भेज दिया है। 

सबसे पहले होटल कर्मचारियों ने देखा खून का धब्बा 

महिला के होटल से चेकआउट करने के बाद जब स्टाफ कमरे की सफाई के लिए पहुंचा, तब वहां खून के धब्बे देख हैरान रह गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने इसम मामले में तत्परता से कार्रवाई शुरू की और जिस टैक्सी से महिला होटल से निकली थी, उसके ड्राइवर का फोन नंबर पता लगाकर पूरा मामला बताया। पुलिस के बातचीत के बाद वह टैक्सी चालक कर्नाटक के चित्रदुर्ग इलाके के पुलिस स्टेशन में लेकर चला गया और इस तरह से यह कातिल मां पुलिस की गिरफ्त में आ गयी। 

Share this:

Latest Updates