Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का उद्घाटन, 12 जनवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन

झारखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप का उद्घाटन, 12 जनवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा आयोजन

Ranchi news, Jharkhand news : पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 10 से 12 जनवरी 2024 तक तीन दिवसीय झारखंड राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पर्यटन सचिव मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के चार जोन, धनबाद दुमका,चाईबासा एवं रांची जोन के पुरुष-महिला विजेता एवं उपविजेता टीमें भाग ले रहीं हैं।

आज के परिणाम इस प्रकार रहे

पुरुष वर्ग : उद्घाटन मैच यानी पहले मैच में रांची विजेता ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में सरायकेला-खरसावां को 3-2 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पाकुड़ विजेता बनाम धनबाद विजेता के बीच मैच ड्रॉ रहा। दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रही।
तीसरा मैच में रांची विजेता ने धनबाद उपविजेता को 2-0 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथे मैच में रांची उपविजेता ने सरायकेला खरसावां विजेता के बीच मैच शून्य-शून्य ड्रॉ रहा।

महिला वर्ग : पहले मैच में रांची विजेता टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 2-0 से हरा कर कर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में पाकुड़ ने बोकारो को 1-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। तीसरे मैच में रांची विजेता ने बोकारो को 1-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चौथे मैच में धनबाद ने साहिबगंज को 3-0 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

Share this:

Latest Updates