Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रामगढ़ में बड़ा हादसा : बोलेरो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, चार की हालत बेहद नाजुक

रामगढ़ में बड़ा हादसा : बोलेरो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत, चार की हालत बेहद नाजुक

Big accident in Ramgarh: Bolero collides with a parked truck, three killed, condition of four very critical, Ramgarh road accident, Jharkhand news, Ramgarh news : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर में बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों में रीमा देवी (25), प्रशांत कुमार (05) और बालो देवी (40) हैं। सभी रामगढ़ थाने के चेटर गांव के रहनेवाले थे।

नये वर्ष पर घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे

जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चेटर गांव के लोग बोलेरो से नये वर्ष पर घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे। तड़के 3:30 बजे बोलेरो ने एक खड़ी ट्रक को सामने से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक गम्भीर रूप से घायल की रिम्स में मौत हो गयी है। दुर्घटना में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल लाया गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share this:

Latest Updates