Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारतीय टीम के मेंटोर बनना चाहते हैं युवराज सिंह 

भारतीय टीम के मेंटोर बनना चाहते हैं युवराज सिंह 

Yuvraj wants to become the mentor of the Indian team, Sports news, former Indian cricketer Yuvraj Singh, Kolkata news : भारतीय टीम के पूर्व आॅलराउंडर युवराज सिंह ने कहा है कि वह आने वाले समय में भारतीय टीम के मेंटोर बनना चाहते हैं। युवराज के अनुसार वह मेंटोर बनकर टीम को आने वाली चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करना चाहते हैं। भारतीय टीम पिछले एक दशक में आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पायी है। आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ गत वर्ष हुए विश्व कप फाइनल में भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। इसका कारण टीम के मानसिक रूप से दबाव का सामना न कर पाना रहा है। युवराज ने अपनी अकादमी के उद्घाटन पर कहा कि मुझे लगता है कि हमने काफी फाइनल खेले पर एक भी नहीं जीता। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में हमें पक्के तौर पर इस पर काम करना होगा। हमें दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ चीज की कमी है, जब कोई बड़ा मैच होता है तो हम शारीरिक रूप से तैयार होते हैं पर मानसिक रूप से भी हमें मजबूत होने की जरूरत है।

Share this:

Latest Updates