Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Whether Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, 18 जनवरी से राहत के आसार

Whether Update: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, 18 जनवरी से राहत के आसार

National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : 

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिन और कड़ाके की ठंड रहने की सम्भावना है। सोमवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 18 जनवरी से उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे से भी राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी मध्यप्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड के कई हिस्सों में तापमान 8-10 डिग्री के बीच रहा। आज पंजाब के लुधियाना में मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों तथा बिहार के अलग-अलग स्थानों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के कुछ हिस्सों में 15-16 जनवरी से दिन का तापमान काफी कम रहेगा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15 और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 16 जनवरी को काफी ठंड रहेगी। इसके साथ बिहार, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 15-16 जनवरी को भी ठिठुरती ठंड रहने की सम्भावना है।

Share this:

Latest Updates