Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

किसान समाज की रीढ़ : राज्यपाल

किसान समाज की रीढ़ : राज्यपाल

Ranchi news, Jharkhand news : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा है कि किसान समाज की रीढ़ है। किसान न सिर्फ अन्न उपलब्ध कराने में, बल्कि देश की आर्थिक समृद्धि में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण ही हमें भोजन मिल पाता है। उनकी अमूल्य भूमिका के लिए हम सब उनके आभारी हैं। उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है।

राज्यपाल मंगलवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में एक दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित ‘झारखंड किसान सम्मान 2024’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में आज किसान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मैं किसानों के मध्य रहा करता था।संयोग से आज भी किसानों के मध्य रहने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

किसान देश की सेवा कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत एवं योगदान से देश की सेवा कर रहे हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संस्कृति के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘मेरी संस्कृति कृषि है।’ कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री की ओर से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत किसानों को सम्मान राशि दी जा रही है। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ को नये सिरे से परिभाषित किया है, जिसके कारण किसान लाभान्वित हो रहे हैं। 

2023 को ‘इंटरनेशनल मिलेट् ईयर’ घोषित किया गया

प्रधानमंत्री की पहल पर ही वर्ष 2023 को ‘इंटरनेशनल मिलेट् ईयर’ घोषित किया गया है। इससे किसानों को तो लाभ हो ही रहा है, लोगों का पोषण भी हो रहा है। राज्यपाल ने कहा कि समाचार पत्रों की यह अहम जिम्मेदारी है कि वे किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों, आधुनिक सिंचाई प्रणाली एवं प्रौद्योगिकी इत्यादि की जानकारी प्रदान करें तथा सदैव उनके हित में खड़ा रहे। राज्यपाल ने 24 जिलों से आये 41 किसानों एवं बैंकर्स को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

Share this:

Latest Updates