Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यदि आप गुरुवार को विशेष पूजा का प्रयोजन करते हैं तो इस दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान

यदि आप गुरुवार को विशेष पूजा का प्रयोजन करते हैं तो इस दिन इन बातों का रखें विशेष ध्यान

dharm, religious, Dharma-Karma, Spirituality, Astrology, jyotish Shastra, dharmik totke, dharm adhyatm : सनातन धर्म मे भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है और गुरुवार का दिन उन्हें समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान की सच्चे मन से इस दिन पूजा करने से सभी कष्ट दूर होने लगते हैं। इस दिन भक्त मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं, व्रत रखते हैं तो कुछ घर के मंदिर में ही विष्णु पूजा कर लेते हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि इस पूजा में किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि इसके शुभ फल की प्राप्ति हो…

पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है

पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना जाता है। इसलिए इस दिन पीले रंग का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन पीले फूल, पीली चने की दाल, पीली मिठाई भगवान को अर्पित करना चाहिए। भक्त श्रद्धापूर्वक विष्णु भगवान की कथा सुनें, आरती और भजन करें।

पूजा में तुलसी का अत्यधिक महत्व

विष्णु भगवान की पूजा में तुलसी का अत्यधिक महत्व है। ऐसे भी हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को तुलसी माता कहकर संबोधित किया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी को विष्णु भगवान की प्रिय भी माना जाता है। इस कारण विष्णु पूजा में तुलसी की पत्तियों को शामिल करते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप

चलते-चलते आइये अब विष्णु भगवान के मंत्र की बात करें तो यह है ॐ नमो नारायण, श्री मन नारायण नारायण हरि हरि, ॐ विष्णवे नम:, ॐ नारायणाय नम:, ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, ॐ आं संकर्षणाय नम:। इन मंत्रों का उच्चारण करना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है।

Share this:

Latest Updates