Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : JJMP ने अपने पूर्व साथी की पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा, बच…

JHARKHAND : JJMP ने अपने पूर्व साथी की पत्नी को उतारा मौत के घाट, 3 साल की मासूम को भी नहीं छोड़ा, बच…

Jharkhand (झारखंड) के गुमला जिले में झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के उग्रवादियों ने अपने ही संगठन के पूर्व साथी अमरजीत की पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। यहां तक कि उसकी 3 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं बख्शा। उसे भी मार दिया गया। यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास 28 मार्च की रात करीब आठ बजे की है। गोली बारी में घायल अमरजीत बच निकला है। पुलिस उसकी खोज कर रही है।

JJMP कमांडर की कर दी थी हत्या

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है। वह जेजेएमपी का उग्रवादी रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछेक साथियों के साथ मिल कर जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था। उसी समय से वह जेजेएमपी के निशाने पर था।

Share this:

Latest Updates