Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राम मंदिर बनने से बेहद प्रसन्न हैं क्रिकेटर दानिश कनेरिया व केशव महाराज, खुशी जताते हुए भेजे संदेश 

राम मंदिर बनने से बेहद प्रसन्न हैं क्रिकेटर दानिश कनेरिया व केशव महाराज, खुशी जताते हुए भेजे संदेश 

Cricketers Danish Kaneria and Keshav Maharaj sent messages expressing happiness about the consecration of Ram temple : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अन्य देशों के हिंदू क्रिकेटरों ने भी अपनी खुशी जताते हुए संदेश भेजे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अपने संदेश में जय श्री राम लिखा है। कनेरिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें लोग मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की खुशी मनाते दिख रहे हैं। इस दौरान भगवान राम का भजन भी बज रहा था और आतिशबाजी हो रही थी। कनेरिया को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो को लेकर लोगों ने उनकी प्रशंसा भी की है। कनेरिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, जय श्री राम। पाके अलावा दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज ने भी अपना संदेश भेजा है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज ने लिखा, सभी को नमस्ते। मैं दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की बधाई देता हूं। ये आपकी जिंदगी में शांति, सौहार्द और अध्यात्म लेकर आए। जय श्री राम।

Share this:

Latest Updates