Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

16 फरवरी की हड़ताल से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) का कोई लेना देना नहीं

16 फरवरी की हड़ताल से धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसं) का कोई लेना देना नहीं

Dhanbad news: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि उसे 16 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल से कोई लेना-देना नहीं है। हड़ताल को लेकर कुछ यूनियन एकजुट हुई हैं। ये यूनियन हड़ताल के संदर्भ में बयान जारी कर कोयला मजदूरों को भ्रमित कर रही हैं। ये ऐसे श्रमिक संगठन हैं, जो  हड़ताल कि घोषणा पहले और मांग बाद में करते हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन यूनियनों ने ऐसा किया है। यह हड़ताल राजनीति से प्रेरित है। अपने राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने और कोयला क्षेत्र के मजदूरों को ठगने के लिए ये यूनियन हड़ताल कर रही हैं। हड़ताल उधोग हित और मजदूर हित के लिए होना चाहिए।

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (भामसंघ) 16 फरवरी को होने वाली हड़ताल का समर्थन नहीं करता है। वह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के मजदूरों से यह आह्वान करता है कि श्रमिक संगठनों के राजनैतिक षड्यंत्र का हिस्सा न बनें। श्रमिक संगठनों को गैर राजनीतिक होना चाहिए। यूनियनों को उद्योग हित, मजदूर हित कि रक्षा हेतु हड़ताल का निर्णय लेना चाहिए न कि विशूद्ध रूप राजनैतिक फायदा लेने के लिए हड़ताल होना चाहिए? इससे न तो उधोग का और न हीं मजदूरों का भला हो सकता है। उपर्युक्त विज्ञप्ति धनबाद कोरियर कर्मचारी संघ के महामंत्री और सुरक्षा समिति सदस्य बीसीसीएल उमेश कुमार सिंह ने जारी की है।

Share this:

Latest Updates