Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

IPL 2022 : पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से दी पटखनी, 149 रन ही…

IPL 2022 : पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से दी पटखनी, 149 रन ही…

Indian Premier League (IPL) 2022 के पांचवें मैच में 29 मार्च को राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से पटखनी दे दी। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और चहल ने शानदारी गेंदबाजी की। चहल ने तीन और कृष्णा ने दो विकेट झटके।

राजस्थान रॉयल्स की शानदार बैटिंग

इससे पहले कप्तान सैमसन संजू (55) और देवदत्त पडिक्कल (41) की धुआंधार पारी की वजह से राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 211 रनों का लक्ष्य दिया। आरआर ने 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 210 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान सैमसन और पडिक्कल ने 41 गेंदों में 73 रनों की शानदार साझेदारी की। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक और टी नटराजन ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

Share this:

Latest Updates