Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

ISRAEL: बाइक सवार फिलिस्तीनी आतंकियों ने बीच सड़क पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों की गई जान,आतंकी भी

ISRAEL: बाइक सवार फिलिस्तीनी आतंकियों ने बीच सड़क पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों की गई जान,आतंकी भी

Israel (इजराइल) के बनी ब्राक शहर में आतंकी Attack होने की सूचना है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया से मिली खबर के अनुसार, इस हमले में 5 लोगों की जान गई है। ‘टाइम्स ऑफ इजराइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइक सवार फिलिस्तीनी आतंकियों ने सड़क पर चल रहे लोगों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायरिंग की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि हमले में आतंकी की भी मौत हो गई है। एक अन्य आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हमास से जुड़ा आतंकी

पुलिस का मानना है कि आतंकी फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास से जुड़ा था और हथियारों की अवैध बिक्री के मामले में छह महीने की जेल की सजा काट चुका था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 8 फिलिस्तिनियों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

एक वीक में तीसरा हमला

गौरतलब है कि यह पिछले एक हफ्ते में हुआ तीसरा आतंकी हमला है। पहला हमला हदेरा में हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा हमला बीरशेवा शहर के एक शॉपिंग सेंटर के बाहर हुआ, जहां एक आतंकी ने चाकू से चार लोगों को मार डाला था। इन हमलों में अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 2006 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है जब एक हफ्ते में 11 लोगों की मौत हुई हो।

Share this:

Latest Updates