Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सबसे सशक्त हथियार : राज्यपाल

लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सबसे सशक्त हथियार : राज्यपाल

Ranchi news, Jharkhand news :  राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार, रांची में आयोजित ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार है। लोगों को जाति, धर्म, सम्प्रदाय एवं प्रलोभन से ऊपर उठ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोकतंत्र सुदृढ़ होगा। सुदृढ़ एवं सशक्त लोकतंत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग अपने स्थापना काल से ही सतत प्रत्यनशील है एवं मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष का थीम रखा गया है- ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’। उन्होंने कहा कि इस थीम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। राज्यपाल ने कहा कि लोकतंत्र का आधार जनमत है और जनमत का आधार मतदान है। एक योग्य व्यक्ति द्वारा मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। मतदाता को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तकनीक का भी उपयोग किया जा रहा है। सी-विजिल, बूथ एप्प, वोटर हेल्पलाइन एप्प, सुविधा एप्प इत्यादि इनके उदाहरण हैं। 

झारखंड की मतदाता सूची में 9,81,690 नये मतदाता

मतदाता जागरूकता के परिणाम भी परिलक्षित हुए हैं। झारखंड में मतदाता सूची में 9,81,690 नये मतदाता जोड़े गये हैं। यहां 22 जनवरी, 2024 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या 2,53,86,152 मतदाता हैं। राज्यपाल ने कहा कि झारखंड की मतदाता सूची में उनका भी नाम सम्मिलित हो गया है। अब वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने नये  मतदाताओं को ‘मतदाता फोटो पहचान पत्र’ वितरित किया एवं सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। उक्त अवसर पर चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं सभी द्वारा ‘मतदाता प्रतिज्ञा’ ली गयी।

Share this:

Latest Updates